24 घंटे लाइव क्या होता है?
24 घंटे लाइव, यानी 24/7 लाइव स्ट्रीम, एक ऐसा YouTube लाइव है जो कभी खत्म नहीं होता। इसमें कैमरा नहीं, बल्कि पहले से रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो चलता है। वीडियो खत्म होते ही फिर से शुरू हो जाता है। दर्शकों को यह आम लाइव जैसा ही दिखता है: लाइव चैट, LIVE बैज और लाइव व्यूअर्स।
इस्लामिक बयान और तिलावत, भजन और कीर्तन, म्यूज़िक, बच्चों के गाने, पढ़ाई और मेडिटेशन वाले चैनल इसका इस्तेमाल करते हैं, ताकि रात 3 बजे भी कोई YouTube खोले तो आपका चैनल लाइव मिले।
OBS से लाइव करने में क्या दिक्कत है?
- कंप्यूटर, इंटरनेट और बिजली दिन-रात चालू रखनी पड़ती है।
- बिजली गई या इंटरनेट कमज़ोर हुआ, तो लाइव बंद।
- Windows अपडेट या रीस्टार्ट से लाइव अचानक रुक जाता है।
24Loop में आपका वीडियो हमारे सर्वर पर रहता है और वहीं से YouTube पर जाता है। आपका कंप्यूटर सिर्फ कुछ मिनट के लिए चाहिए।
24Loop से 24 घंटे लाइव कैसे शुरू करें
- अकाउंट बनाएंईमेल से साइन अप करें। फ्री ट्रायल के घंटे तभी शुरू होते हैं जब आपका पहला वीडियो तैयार हो जाता है।
- वीडियो अपलोड करेंकंप्यूटर या मोबाइल से। हम उसे स्ट्रीमिंग के लिए अपने आप तैयार कर देते हैं।
- YouTube स्ट्रीम की पेस्ट करेंYouTube Studio में Create → Go live → Stream पर जाएं, Stream key कॉपी करें और Streams पेज पर पेस्ट करें।
- वीडियो चुनें और Save दबाएंलगभग एक मिनट में लाइव शुरू। अब वेबसाइट बंद करें, कंप्यूटर बंद करें, लाइव चलता रहेगा।
लाइव को बेहतर बनाने के टिप्स
- टाइटल साफ रखें: जैसे “Quran Tilawat 24/7 Live” या “Bhajan 24 Ghante Live”।
- अच्छा थंबनेल लगाएं: सर्च में लोग सबसे पहले थंबनेल ही देखते हैं।
- प्लेलिस्ट बनाएं: एक स्ट्रीम में 20 तक वीडियो, एक के बाद एक चलेंगे।
- सिर्फ अपना कंटेंट: दूसरों के वीडियो चलाने पर YouTube लाइव हटा सकता है।